Edible Oil News in English

Edible Oil Import Duty: आम चुनाव से पहले खाद्य तेलों के आयात शुल्क पर सरकार का बड़ा फैसला, मार्च 2025 तक रहेगा 12.5%

File Photo

Edible Oil Import Duty: भारत सरकार ने खाद्य तेल (Edible Oil) पर आयात शुल्क (Import Duty) को एक साल तक और कम रखने का फैसला किया है। सरकार मार्च 2025 तक खाद्य तेल पर आयात शुल्क कम रखेगी। बता दें कि खाद्य तेलों में कच्चे पाम तेल, कच्चे सूरजमुखी तेल और कच्चे सोया तेल पर कम आयात शुल्क की समयसीमा इस साल मार्च में समाप्त होने वाली थी। मगर फिलहाल इसे एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि भारत विश्व में वनस्पति तेल का सबसे बड़ा आयातक है। पिछले साल जून में रिफाइंड सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 17.5% से घटाकर 12.5% कर दिया गया था। भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल मंगाता है। वहीं अर्जेंटीना से सोयाबीन के अलावा थोड़ा कच्चा नरम तेल भी आयात किया जाता है। वहीं भारत में सूरजमुखी तेल यूक्रेन और रूस से आयात किया जाता है।

Source Link: https://www.timesnowhindi.com/business/import-duty-on-edible-oils-will-be-remain-12-point-5-percent-till-march-2025-article-106897405/amp

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top